अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा है कि आतंकवादी, आतंकवादी हैं उन्हें अच्छे और बुरे आतंकवादियों के तौर पर बांटना बिल्कुल ग़लत है।
रूस के विदेश मंत्री ने सीरिया के ताज़ा हालात की ओर इशारा करते हुए कहा कि रूस की तरफ़ से सीरियन सेना की सहयोग जारी रहेगा और सीरिया में आतंकवादियों के समाप्त हो जाने तक रूस सीरिया सरकार का सहयोग करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी सिक्योरिटी काउंसिल के प्रस्ताव का उलंघ्घन करते हुए दमिश्क़ पर रॉकेट दाग़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ देशों की ओर से आतंकवादियों को अच्छे और बुरे आतंकवादियों में बांटना सही नहीं है।
2 मार्च 2018 - 14:28
समाचार कोड: 884127
आतंकवादी, आतंकवादी हैं उन्हें अच्छे और बुरे आतंकवादियों के तौर पर बांटना बिल्कुल ग़लत है......